Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने कक्षा 9 और 11 के लिए सत्र 2025-26 के लैटरल एंट्री चयन परीक्षा (LEST) 2025 के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 8 फरवरी 2025 को देशभर में अधिसूचित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी और उनके अभिभावक 8 जनवरी 2025 से नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
NVS Admit Card 2025: Overview
समिति का नाम | नवोदय विद्यालय समिति (NVS) |
---|---|
परीक्षा का नाम | लैटरल एंट्री चयन परीक्षा (LEST) 2025 |
अकादमिक सत्र | 2025-26 |
कक्षा | 9 और 11 |
प्रवेश पत्र की स्थिति | 8 जनवरी 2025 को जारी किया गया |
परीक्षा की तिथि | 8 फरवरी 2025 |
डाउनलोड लिंक | navodaya.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | 1800 180 7992 |
प्रवेश पत्र से संबंधित निर्देश (NVS Admit Card 2025 Instructions)
- परीक्षा केंद्र: प्रत्येक उम्मीदवार को उनके प्रवेश पत्र पर निर्दिष्ट परीक्षा केंद्र पर ही उपस्थित होना अनिवार्य है। केंद्र बदलने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- पहचान पत्र: परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए किसी मान्य सरकारी पहचान पत्र का साथ लाना अनिवार्य है।
- फोटो सत्यापन: प्रवेश पत्र पर छपी फोटो का मिलान परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक द्वारा किया जाएगा।
- प्रवेश पत्र का प्रिंट: सभी उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट लेकर परीक्षा में शामिल हों।
नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र 2025 कैसे डाउनलोड करें?
NVS Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज के What’s New सेक्शन में “Click here to download the admit cards for class IX/ XI LEST 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आप प्रवेश पत्र डाउनलोड पेज पर पहुंच जाएंगे।
- STUDENT LOGIN सेक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- पेज पर दिखाए गए कैप्चा कोड को सही-सही भरें।
- Sign In बटन पर क्लिक करें।
- आपका प्रवेश पत्र डाउनलोड हो जाएगा। इसे PDF में सेव करें या भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
NVS Admit Card Download 2025 Links
Download Admit Card | Class 9 Admit Card Download |
Class 11 Admit Card Download | |
Official Website | Visit Official Website |
महत्वपूर्ण सूचना
अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दिन वे प्रवेश पत्र और पहचान पत्र दोनों लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।